बढ़ते कोरोना के आंकड़ों और कांवड़ मेले मे किए गए कार्यों को लेकर सीएमओ हरिद्वार ने रोशनाबाद स्थित कार्यालय पर दी जानकारी

बढ़ते कोरोना के आंकड़ों और कांवड़ मेले मे किए गए कार्यों को लेकर सीएमओ हरिद्वार ने रोशनाबाद स्थित कार्यालय पर दी जानकारी

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर – मनोज कश्यप

स्थान – हरिद्वार

रोशनाबाद हरिद्वार से है जहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कुमार खगेंद्र ने बढ़ते कोविड-19 के आंकड़ों और कांवड़ मेले में किए गए कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिस तरह से कोरोना क्या आंकड़े सामने आ रहे हैं तो जनता को लगातार जागरूक किया जा रहा है और जनता जागरूक भी है

लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी तक किसी भी प्रकार के कोई दिशानिर्देश या आदेश सामान्य प्रशासन द्वारा नहीं दिए गए हैं जिसके चलते बॉर्डर रेलवे स्टेशन बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों की जांच की जा सके उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ मेले के दौरान 25 लाख रुपए के बजट से व्यवस्थाएं की गई थी

जिसमें 25 अस्थाई मेडिकल कैंप लगाए गए थे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 1 लाख 80 हजार मरीज कांवड़ मेले के दौरान सर्दी खांसी बुखार जैसी बीमारियों के आए जिन्हें चिकित्सा दी गई वही 28 एक्सीडेंट से हुई मौत के आंकड़े मिले हैं उन्होंने बताया की 17 हजार 800 के लगभग चोट लगे हुए मरीजों का उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप पर हुआ।