एसिड एटेक करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे मे किया गिरफ़्तार।

एसिड एटेक करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे मे किया गिरफ़्तार।

स्थान- रामनगर
संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

रामनगर में गृह कलह के चलते अपनी ही पत्नी पर कर दिया एसिड से अटक पुलिस ने किया 24 घंटे में गिरफ्तार। आपको बता दें कि नसीम का विवाह पीड़िता से 7 वर्ष पूर्व हुआ था उसके दो मासूम बच्चे भी हैं।

आपसी कलह के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगणों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में एसओजी टीम तथा थाना कालाढूंगी की पुलिस टीम को सम्मिलित करते हुए टीमों का गठन कर रवाना किया गया पुलिस टीमों के द्वारा मुखबिर मामूर कर मोबाइल सर्विलांस आदि अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लेते हुए अभियुक्त नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है

अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार भी दिया जा रहा है। वही डॉक्टर जगदीश ने बताया कि अभियुक्त ने जहां से एसिड खरीदा था उसकी भी गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के ऊपर धारा 323/ 504/ 307/ 326 ए के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।