आगामी कावड़ यात्रा मे हरिद्वार में चार करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों के आने की उम्मीद, प्रशासन की तैयारियां

आगामी कावड़ यात्रा मे हरिद्वार में चार करोड़ से ज्यादा कांवड़ियों के आने की उम्मीद, प्रशासन की तैयारियां

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

कावड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से तैयार है। और सुरक्षा सुविधाओं के देखते हुए, पुलिस प्रशासन का जो भी होमवर्क है| वह लगातार पूरा किया जा रहा है| इसके अलावा कावड़ यात्रा के दौरान जो जनपद अंतर्गत पुलिस है| वह अक्सर कम पड़ जाती है। तो इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस बल बाहर से मंगवाने के लिए जो मांग पत्र वह हमारे द्वारा भेजा जा चुका है वही 25 कंपनी सीआरपीएफ और पीएसी आदि बटालियन कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में लगेगी।

हरिद्वार में पिछले स्नान पर्वों को देखते हुए आगामी कांवड़ मेले में भी भारी भीड़ उमड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार स्थानीय बुद्धिजीवियों और व्यापारियों के सुझाव मांगे जा रहे है। इनके द्वारा दिए सुझावों का भी संज्ञान लेकर कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।