समाजसेवीयो ने आज भूमिका ब्रजवासी को किया सम्मानित

समाजसेवीयो ने आज भूमिका ब्रजवासी को किया सम्मानित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

आज दिनाँक 02-07-2022 को प्रात 10:00 बजे नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय हल्द्वानी में एक सादे समारोह में गौलापर पश्चिमी खेड़ा निवासी 14 वर्षीय बालिका भूमिका ब्रजवासी पुत्री श्री भुवन ब्रजवासी को नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी रिचा सिंह समाजसेवी हेमंत गौनिया,हृदयेश कुमार आर्य,प्रदीप तिवारी,डॉ महेश शर्मा विवेकानंद हॉस्पिटल,इंजीनियर दिनेश सिंह,लेखपाल दीपक नेगी,खष्टी बिष्ट ने मिलकर सम्मानित किया।

भूमिका को सम्मान के तौर पर ट्रैक सूट,लोवर,बैग,जूते,चप्पल,स्लीपिंग बेग,रजाई,मखमली कम्बल,खाद्य सामग्री दान की गयी,भूमिका ब्रजवासी ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रजत पदक भी प्राप्त किया है।और नैनीताल जिले मैं बॉक्सिंग में वो एक मात्र बालिका थी जिसका चयन पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में हुआ है।

समाजसेवी सङ्गठन यू के समाज में इस तरह के कार्यक्रम को चलाता रहता है।समाजसेवी हेमंत गौनिया की पहल पर ये सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।