कांवड़ मेले से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग तैयारियां में जुटा

कांवड़ मेले से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग तैयारियां में जुटा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

धर्म नगरी हरिद्वार में 14 जुलाई से कावड़ मेले का आयोजन होने जा रहा है , जिसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तमाम तैयारियां पहले से पूरी कर ली जाएगी| वहीं जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे के द्वारा हरिद्वार के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली जा रही है| और सब विभागों को कावड़ मेले से पहले सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। वही कांवड़ मेले के दौरान लगने वाली खाद्य वस्तुओं की अस्थाई दुकानों को भी रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होंगे।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र पाल ने बताया| कि मेले के दौरान लोगो के द्वारा किसी भी तरह की खाद्य वस्तु की दुकानें लगाई जाएगी| उनको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व खाद्य सुरक्षा विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा एक टीम बनाई गई है जो समय-समय पर दुकानों पर जाएगी और खाद्य वस्तुओं की गुणवंता की जांच करेगी यदि किसी दुकान पर किसी तरह की मिलावट या कोई अन्य कमी पाई जाएगी उसके विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी|