
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- धर्मराज

स्थान- हरिद्वार

धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर पुल से छलांग लगाकर वायरल हुई, तैराक दादी का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें तैराक दादी अपने बारे में बता रही हैं। 75 वर्षीय तैराक दादी का नाम ओमवती है। जो हरियाणा के सोनीपत जिले के बंदेपुर गांव की रहने वाली हैं। ओमवती बताती हैं, कि उन्हें बचपन से ही तैराकी का शौक है। उसके अलावा वे नाचने-गाने की भी शौकीन हैं। अपने बारे में बताते हुए| तैराक दादी कहती हैं|


कि वे शुद्ध देसी घी खाती हैं, इसलिए वे फिजिकली फिट हैं| और किसी भी काम में पीछे नहीं रहती हैं। आपको बता दें| कि दादी ओमवती हरिद्वार में गंगा स्नान करने आई थी।

इस दौरान उन्होंने हरकी पैड़ी पर महिला घाट के समीप स्थित ऊंचे पुल से गंगा में छलांग लगा दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और देखते ही देखते ओमवती देशभर में चर्चा में आ गई। स्टंट इतना हैरतअंगेज था कि हर कोई उस देखकर हैरत में पड़ गया।


