
स्थान – कालाढूंगी।
रिपोर्टर – भगवान मेहरा।


विकास खंड कोटाबाग में प्रधान संगठन ने मनरेगा के कार्यों के पैसा भुगतान करने की मांग को लेकर हल्ला बोल नारेबाजी की। और उन्होंने सरकार की वित्तीय नीति को लेकर सवाल खड़े किए। विकास खंड कोटाबाग के प्रधान संगठन का कहना है , कि विगत 1 वर्षों से मनरेगा के माध्यम से हुए | कामों का भुगतान नहीं किया गया है जिसके चलते ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधानों ने स्थिति को साफ करते हुए बताया | कि प्रधान संगठन की यदि मांगे नहीं मानी गई |


तो प्रधान संगठन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा, और ब्लाक कार्यालय में तालाबंदी को भी मजबूर होगा।
प्रधान संगठन कोटाबाग का कहना है कि मौजूदा सरकार द्वारा वित्तीय नियमों की अनदेखी की जा रही है जिससे प्रधानों में काफी आक्रोश है, जिसके चलते विकास कार्यों में रुकावट उत्पन्न हो रही है।


प्रधान संगठन के संयोजक मदन बधानी का कहना है, कि सरकार द्वारा यदि प्रधानों की मांगे 15 दिनों के अंदर मानी जाती हैं, तो विकास खंड कार्यालय में प्रधान संगठन द्वारा तालाबंदी की जाएगी। इसके बाद भी नही मानी गयी | तो प्रदेश स्तर पर प्रधान संगठन उग्र आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।



