पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन जल संस्थान के अधिकारियों का किया घेराव एसडीएम को दिया ज्ञापन

पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन जल संस्थान के अधिकारियों का किया घेराव एसडीएम को दिया ज्ञापन

स्थान :लोहाघाट
रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

लोहाघाट ब्लॉक के डूंगरी फर्त्याल गांव के बरचुना तोक में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा हुआ है,\ ग्रामीण 4 किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर हैं| ग्रामीणों ने कहा उनका पूरा दिन पानी ढोने में बीत जा रहा है उनके मवेशियों को भी पानी नहीं मिल पा रहा है, ग्रामीणों ने जल संस्थान पर बिना पानी दिए बिल वसूलने का भी आरोप लगाया है ,ग्रामीणों ने कहा| जल संस्थान के द्वारा पिछले 2 वर्षों से उनकी पेयजल योजना को ठीक से सुचारू नहीं किया गया है|

जल संस्थान की कार्यप्रणाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजू फर्त्याल के नेतृत्व में तहसील परिसर में जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए| जल संस्थान के अभियंता का घेराव कर खरी-खोटी सुनाई तथा एसडीएम रिंकु बिष्ट को गांव की पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया ग्रामीणों ने कहा अगर उनकी पेयजल समस्या जल्द दूर नहीं करी गई| तो पूरे क्षेत्र के ग्रामीण जल संस्थान कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन छोड़ देंगे |

वहीं एसडीएम रिंकू ने जल संस्थान के अधिकारियों को जल्द ग्रामीणों की पेयजल लाइन को चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं | तथा जांच कमेटी बैठा दी गई है, ग्रामीणों के द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए वही जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने कहा | गांव की पेयजल योजना को जल्द शुरू कर दिया जाएगा | जे ई को साइड में भेजा जा रहा है, जल्द समस्या का समाधान कर लिया जाएगा |