पिछले वर्ष आई आपदा के कारण सीमावर्ती पासम गांव में खतरे की जद में आए मकान

पिछले वर्ष आई आपदा के कारण सीमावर्ती पासम गांव में खतरे की जद में आए मकान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान : लोहाघाट
नेपाल सीमा से लगे दूरस्थ पासम गांव में पिछले वर्ष अक्टूबर माह में आई आपदा में भूस्खलन होने से कई ग्रामीणों के भवन खतरे की जद में आ गए थे | जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी थी| ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आपदा से उनके भवन पूरी तरह खतरे की जद में आ चुके हैं| उनके द्वारा प्रशासन को कई बार सुरक्षा दीवार बनाने की मांग करते हुए पत्र लिखें लेकिन प्रशासन के द्वारा 9 महीने बीत जाने के बाद भी कोई सुध नहीं ली गई है|

ग्रामीणों ने कहा एक बार फिर से सीमावर्ती क्षेत्र में बरसात शुरू हो चुकी है| वे लोग अपने मकानों में दहशत के साए में जी रहे हैं| ग्रामीणों ने अपने भवनों की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया तथा जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की |

मालूम हो पिछले वर्ष अक्टूबर माह में पड़ोसी गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की भूस्खलन से मौत हो चुकी है| प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए वहीं ग्रामीणों ने कहा अगर आपदा से किसी भी ग्रामीण को जान माल का नुकसान पहुंचता है तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी अगर जल्द से जल्द उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे|