
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड बाराकोट के राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवराड़ी के भवन में अंधड से विशाल यूकेलिप्टिस का पेड़ गिरने से विद्यालय भवन और चाहरदिवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही कि विद्यालय में गर्मियों की छुट्टिया पड़ी हुई हैं, अन्यथा यहां बड़ा हादशा हो सकता था।


बाराकोट क्षेत्र में आए अंधड से विद्यालय परिसर में खड़ा यूकेलिप्टिस का विशाल पेड़ धड़ाम से विद्यालय की छत में जा गिरा। पेड़ की चपेट में आने से विद्यालय भवन और चाहरदिवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। गनीमत रही विद्यालय में ग्रीष्मावकाश चला हुआ है, जिससे बड़ा हादशा टल गया। लोगों ने बताया कि विद्यालय परिसर में अभी भी करीब चार पेड़ खड़े हुए हैं। लोगों ने विद्यालय परिसर में खतरा बने पेड़ों का निस्तारण की मांग उठाई।


