लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन में रेलिंग ना होने से यात्री गिरा खाई में पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

 लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन में रेलिंग ना होने से यात्री गिरा खाई में पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान: लोहाघाट

लोहाघाट रोडवेज बस स्टेशन के पीछे साइड रेलिंग ना होने से यात्रियों के गिरने का खतरा बना हुआ है| जिस कारण एक यात्री खाई में गिर गया गनीमत रही यात्री आधी खाई में पेड़ में अटक गया| अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी मौके पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल हैम मेहरा ने तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से यात्री को रस्सी के सहारे बाहर निकाला वहीं लोगों ने कहा रोडवेज बस स्टेशन के पीछे रेलिंग होनी चाहिए|

जिससे यात्रियों के साथ हादसे  ना हो सके| लोगों ने कहा  इससे पहले भी एक दो हादसे हो चुके हैं; लोगों ने प्रशासन व नगर पालिका से रोडवेज बस स्टेशन में रेलिंग लगाने की मांग की है;

लोगों के द्वारा कांस्टेबल हैम मेहरा की प्रशंसा करी गई| हालांकि नगर पालिका के द्वारा रोडवेज बस स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया गया है| लेकिन पीछे साइड रेलिंग ना होने से लोगों के द्वारा देवदार बनी में कूड़ा डालकर काफी गंदगी करी जा रही है| और यात्रियों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है|