बाहर से आने वाले पर्यटकों से चालक करें अच्छा व्यवहार – डॉ एस एस सन्धु

बाहर से आने वाले पर्यटकों से चालक करें अच्छा व्यवहार – डॉ एस एस सन्धु

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल ए टी आई उत्तराखंड के  मुख्य सचिव डॉ0एस•एस•सन्घु पहुँचे| बता दे मुक्तेश्वर के बाद मुख्य सचिव नैनीताल सरोवर नगरी पहुंचे । जहां उन्होंने अधिकारियों को उत्तराखंड सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही अधिकारियों से भी जनपद नैनीताल के बारे में जानकारी ली। मुख्य सचिव ने सम्बंधित अधिकारियो  को निर्देश दिए  वाहन पार्किंग   निर्माण हेतु जो प्रस्ताव बनाये जाते है । उनका अच्छी तरह से सर्वे करते हुए मास्टर प्लान के तहत  डीपीआर तैयार करें । जहां पर  वाहन पार्किंग बनाई जा रही है । क्या वहां पर आवश्यकता है या नहीं। इस बात का विशेष ध्यान रखे । एवं पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में पेयजल विद्युत शौचालय  विशेष सुविधाएं प्रदान की जाए। पार्किंग स्थल से शहर मे आने  के लिए पर्यटकों के लिए अच्छी वाहन सटल व्यवस्था करने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि सटल व्यवस्था के वाहन चालकों को पहले विशेष  प्रशिक्षण दिया जाए। ताकि वे पर्यटकों से अच्छा व्यवहार कर सकें। उन्होंने कहा कि बाहु मंजिलें पार्किंग ना बनाते हुए आवश्यकता अनुसार मेकेनिकल पार्किंग, पाकेट पार्किंग ,टर्नल पार्किंग  निर्माण  पर बल दिया जाय। साथ ही मुख्य मार्गों पर वाहन शटल व्यवस्था कहां-कहां हो सकती है उसका भी  एस्टीमेट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें । एव शहर के अंदर पार्किंग का निर्माण ना किया जाए इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नालों ऊपर जो पार्किंग बनाई जाती है इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि नाले में पानी की निकासी सही हो । इस मौके पर कुमाऊ आयुक्त दीपक रावत,डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्टट, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।