पुरानी रंजिश को लेकर  खानपुर के गिद्धावाली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ संघर्ष

पुरानी रंजिश को लेकर  खानपुर के गिद्धावाली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर हुआ संघर्ष

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

पुरानी रंजिश को लेकर  खानपुर के गिद्धावाली गांव में दो पक्षों के बीच जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान दोनो तरफ के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। संघर्ष में एक पक्ष के तीन तो दूसरी तरफ से एक को चोट लगी। चारों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।खानपुर के गिद्धावाली गांव का एक युवक पिछले दिनों गांव की किशोरी को लेकर भाग गया था। बाद में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से किशोरी को बरामद कर लिया था। आरोपी युवक पॉक्सो के तहत तभी से जेल में है, जबकि किशोरी फिलहाल नारी निकेतन में है।

इस घटना के बाद से युवक व किशोरी के परिवारों में तनाव है। शुक्रवार सुबह इसी रंजिश में दोनों परिवारों में पहले कहासुनी हुई, और फिर दोनों तरफ के लोग लाठी, डंडे, सरिये लेकर एक दूसरे से भिड़ पड़े। इस दौरान दोनो तरफ से पथराव भी हुआ। आधे घंटे चले संघर्ष में एक पक्ष से दिनेश सैनी व दूसरी तरफ से मदन सिंह, रोहताश व उसकी पत्नी आशा को चोट लगी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने खानपुर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो घायलों को छोड़कर बाकी लोग भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायल लोगों को लक्सर के सरकारी अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला आशा को मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया, जबकि बाकी तीनों घायलों को गंभीर बताकर हरिद्वार जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। लिखे जाने तक दोनों पक्ष घायलों का मेडिकल करा रहे हैं। एसओ खानपुर अरविंद रतूड़ी का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।