
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- गोविन्द रावत

स्थान – सल्ट अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले के विकास खंड सल्ट के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवायल सल्ट में हर वर्ष मनाये जाने वाले बहुउद्देशीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया। कैंप का उदघाटन सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत सिंह चौधरी , अभिभावक ने रिबन काट कर किया। कैंप कैनवेनर, विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह मुहारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया l


इस प्रशिक्षण दौरान विद्यालय के 21 बच्चों और राजकीय इंटर कालेज देवायल के 14 बच्चों ने भी भाग लिया । प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में उन्हें सूर्य नमस्कार आसन एवं बैठ करने वाले आसनों का अभ्यास कराया गया l निरोग एवं स्वस्थ्य जीवन जीने के लिये योग एवं प्राणायाम बहुत आवश्यक है। इस कैम्प योगा सहित कई चीजों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा l


