
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – गोविन्द चौधरी

स्थान – लकसर ,उत्तराखंड

खानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश शर्मा द्वारा समाज हित में एक और दरियादिली और इंसानियत का फर्ज अदा किया गया| दरअसल आज विधायक उमेश शर्मा ने क्षेत्र के निर्धन परिवारों से जुड़े वर-वधूओं का उनके धर्म के मुताबिक हिंदू रीति-रिवाजों से 4 विवाह और मुस्लिम तौर-तरीकों से 6 संयुक्त निकाह कराए गए| इतना ही नहीं विधायक ने इस दौरान स्टैंडर्ड लेवल का सार्वजनिक रूप से लक्सर नगर स्थित एक बैंकट हॉल में प्रीतिभोज कार्यक्रम भी रखवाया|


इसके अलावा उनके द्वारा सभी वर-वधूओं को घरेलू सामान के रूप में बड़ी संख्या में दहेज भी बतौर उपहार भेंट किया| खानपुर के विधायक उमेश शर्मा द्वारा सर्वधर्म हितायः और नेकी की तर्ज पर किया जा रहा| सार्वजनिक विवाह कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है| जिसे लेकर वर और वधू पक्ष के परिजनों द्वारा उनकी जमकर प्रशंसा की जा रही है| वही एक साथ 10 वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों के भोजन और दहेज के अलावा बैंकट हॉल की व्यवस्था में लगभग हजारों लोगों ने हिस्सा लिया |


