तेज हवाओं के साथ- साथ हुई ओला वृष्टि जन जीवन अस्त व्यस्त

तेज हवाओं के साथ- साथ हुई ओला वृष्टि जन जीवन अस्त व्यस्त

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्ट – ललित जोशी

स्थान- नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास अचानक मौसम के करवट बदल जाने से तेज हवाओं के साथ जमकर ओला वृष्टि हुई। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई। जिसके कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया।यहाँ बता दे रोज की तरह मौसम साफ नजर आ रहा था|  लगभग 2 बजे के आसपास आसमान में घने बादलों के साथ साथ जोरदार बारिश के साथ साथ ओला वृष्टि होने लग गई।जबकि पर्यटक नोकाबिहार का लुफ्त उठा रहे थे।

आनन- फानन में नाव चालकों ने नाव को साइड लगया। ओला वृष्टि के चलते सरोवर नगरी में अफरा तफरी का मोहाल नजर आने लग गया। स्कूल के बच्चे भी स्कूल में कैद हो गये। मूसलाधार बारिश व ओला वृष्टि के चलते नालियों का गंदा पानी सड़को में बह रहा है।ओला वृष्टि के पड़ने से ठंड में भी इजाफा हो गया। जिससे पर्यटकों व स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। अलबत्ता कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। कही से कोई अप्रिय घटना का समाचार नही मिला है।