अवैध अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर,अफरातफरी का रहा माहौल

अवैध अतिक्रमण पर फिर गरजा बुलडोजर,अफरातफरी का रहा माहौल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

रुड़की मे पिछले कई दिनों से निगम की टीम ने अतिक्रमण चलाया हुआ है। वहीं लोगो द्वारा किए गए अतिक्रमण पर पीला पंजा जमकर बरपा हैं। दरअसल नगर निगम रुड़की की टीम ने  रामपुर चुंगी पर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया है। इस दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का भी माहौल देखने को मिला है।

इस दौरान कई दुकानदार खुद ही किए हुए अतिक्रमण को हटाते हुए नज़र आए। वही सहायक नगर अधिकारी ने कहा कि डीएम और शासन के आदेश पर शहर में अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाई की जा रही हैं। इस दौरान टीम को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ रहा है। उंन्होने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में बढ़ते अतिक्रमण से निजात मिल सके।