
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी



करन सिंह नगन्याल,पुलिस उपमहानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र उत्तरकाशी दौरे पर आये हैं, जनपद भ्रमण के दौरान उनके द्वारा गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की रुट एवं यात्रा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जायेगा। आज उनके द्वारा यमुनोत्री धाम रुट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।



यमुनोत्री मार्ग पर नियुक्त पुलिस बल से यात्रा का फीडबैक लिया एवं यात्रा ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस बल को चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न करवाने के निर्दश दिये बरसात के दृष्टिगत सभी को सतर्क रहकर ड्यूटी करने के निर्देश देते हुये रात्रि में यातायात पूर्णतः बन्द रखने के निर्देश दिये गये। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभ्य व्यवहार करने तथा अतिथि देवो भवः के भाव से श्रद्धालुओं का हर प्रकार का सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा एक माह की यात्रा को निर्बाध एवं सुचारु रुप से संचालित करने पर यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस जवानों को मनोबल बढाते हुये उन्हें बधाई दी|




