काशीपुर निवासी एक छात्र की कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब कर हुई दर्दनाक मौत

काशीपुर निवासी एक छात्र की कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब कर हुई दर्दनाक मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता-सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

काशीपुर निवासी एक छात्र अपने कुछ दोस्तो के साथ कोसी नदी में नहाने के दौरान डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।रविवार की देर शाम कविनगर काशीपुर जिला उधम सिंह नगर निवासी अनंत चौहान  21 वर्ष अपने चार दोस्तों के साथ रामनगर घूमने आया आया था कोसी नदी में नहाने नहाने के दौरान डूबकर मोत हो गई है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि काशीपुर निवासी अनंत चौहान की कोसी नदी में डूबने से मौत हो गई।उन्होंने बताया कि  शव का  पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है बताया जाता है कि मृतक दो भाई बहन थे और अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। मृतक बीएससी सेकंड ईयर का छात्र था और वह ठाकुरद्वारा राजकीय महाविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था।

रामनगर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कोसी नदी में डूब कर हो रही लोगों की मौत के मामले में कोतवाल ने बताया कि वर्तमान में यात्रा सीजन चल रहा है तथा गर्जिया मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं लेकिन श्रद्धालु प्रतिबंधित क्षेत्र में कोसी नदी में नहा कर पानी के कुंड में जा रहे हैं जिससे उनकी हो रही है कोतवाल ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु क्षेत्रों में स्नान ना करें।