जसपुर निवासी अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 20 वी रैंक

जसपुर निवासी अर्पित चौहान ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 20 वी रैंक

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान- जसपुर

जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के चमन बाग में रहने वाले अर्पित चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग ( सिविल सेवा परीक्षा  ) में 20 रेंक हासिल कर कीर्तिमान हासिल किया है आपको बता दे कि इससे पहले भी अर्पित सिविल सर्विस में 279 रेंक हासिल कर चुके है | वही 20 रेंक आने के  बाद से पूरे परिवार मे खुशी का माहौल है, वही अर्पित को बधाई देने के लिए उसके घर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का तांता लगा है|

अर्पित चौहान ने 20 वी रेंक हासिल कर ना ही जसपुर क्षेत्र का बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है| अर्पित  चौहान ने बताया कि लगतार मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है, वहीं उन्होंने कहा कि सेल्फ स्टडी ओर अपने नोट्स बनाये उनके द्वारा ही पढ़ाई की गई| उन्होंने कहा कि हो सकता है एक या दो बार सफलता ना मिले मगर उम्मीद ना छोड़े एक दिन सफलता जरूर मिलेगी|

वही  सिविल सर्विस में 20 वी रेंक हासिल करने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है और अर्पित को मिठाई खिलाकर कर उसे आशीर्वाद देकर परिवार वाले ओर आस पड़ोसी इस खुशी को जाहिर कर रहे है| वही अर्पति की माँ अनिता चौहान ने बताया कि  खुशी का माहौल है सभी बच्चे इसी तरह अपने परिवार का ओर क्षेत्र का नाम रोशन करे|