सितारगंज में ए. आर. टी. ओ ने चलाया चेकिंग अभियान ,12 वाहन किये सीज

सितारगंज में ए. आर. टी. ओ ने चलाया चेकिंग अभियान ,12 वाहन किये सीज

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – सितारगंज, उधम सिंह नगर

रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

सितारगंज में मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की है।एक स्कूल बस समेत कुल 15 वाहनों का चालान किया गया। इनमें से बगैर कागजातों के चलाये जा रहे 12 वाहन को सीज किया गया है। सभी वाहनो को  कृषि मंडी में खड़े किये गये हैं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन सिंह ने बताया एक स्कूली बस को चेक किया गया, तो जिसका न तो परमिट था न ही फिटनेस ,साथ ही बताया कि बस की फिटनेस वर्ष 2008 से नहीं  कराई गई है। इसके बावजूद बस से स्कूली बच्चे लाये व ले जाये जा रहे थे, साथ ही बताया कि स्कूल बस समेत लगभग एक दर्जन वाहनों को सीज कर दिया है। साथ ही बताया कि यह रुटीन की चेकिंग थी। जो बकाया कर के मामले है, या डग्गामार वाहन चल रहे है, जो गाड़ियां बिना फिटनेश, टैक्स व बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के चलाई जा रही है, उन वाहनों के खिलाफ छापा मारा गया हैं।उनका कहना था यह अभियान जनपद भर में चल रहा है। और आगे भी लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।