रुद्रपुर  में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की प्रेस वार्ता

रुद्रपुर  में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा की प्रेस वार्ता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान- रुद्रपुर ,उधम सिंह नगर

रिपोर्ट- दीपक कुकरेजा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा रुद्रपुर पहुंचे| उन्होंने चंपावत उपचुनाव पर कहा पार्टी के सभी नेता कांग्रेस प्रत्याशी को पूरे दमखम से चुनाव लड़ा रहे हैं| उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर सरकार पर हमला बोला| साथ ही गैंगस्टर यशपाल तोमर मामले में आईएएस और आईपीएस के नाम सामने आने के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर सवाल उठाए| उन्होंने कहा कि इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद भी सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों का कोई बयान सामने नहीं आया है| जोकि चिंताजनक है|रुद्रपुर दौरे पर करण माहरा कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचे| कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया|

जिसके बाद उन्होंने बंद कमरे में कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी की| उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस अपने प्रत्याशी को पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा रही है| उन्होंने चंपावत में प्रशासन के सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया| कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महरा ने चारधाम को लेकर कहा यात्रा जहां तहां रोक दी जा रही है| गरीब लोगों के लिए रैन-बसेरे की व्यवस्था नहीं की गई है| सरकार के दावे खोखले हैं| गैंगेस्टर यशपाल तोमर के मामले में आईएएस और आईपीएस अफसरों के तार जुड़ने को उन्होंने बेहद गंभीर बताया|उन्होंने कहा इतने गंभीर मामले में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की चुप्पी हैरानी भरी है| इन अफसरों को तत्काल पदों से हटाकर सचिवालय में अटैच करना चाहिए| मुख्यमंत्री को इस मामले में कड़ा एक्शन लेना चाहिए| अगर इस मामले की गहराई से जांच होती है, तो कई और सफेदपोश बेनकाब होंगे|उन्होंने कहा कमजोर वर्ग के लोगों को डरा धमकाकर औने पौने दामों पर जमीन खरीदा गया है| अफसरों का नाम जमीनों के गोरखधंधे में आना बेहद चिंता जनक है|