
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – खटीमा, उधम सिंह नगर

रिपोर्ट – अशोक सरकार

खटीमा में पीलीभीत रोड पर बंडिया गांव में पोस्ट ऑफिस के सामने एक मकान से विभिन्न प्रजाति के लट्ठे, सोख्ते व चिरान की लाखों की लकड़ी वन विभाग, पुलिस प्रशासन व एसडीएम रविंद्र बिष्ट की मौजूदगी में छापा मारकर बरामद की गई। लकड़ी से लदे एक ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक को भी कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। छापे के दौरान वन विभाग, पुलिस प्रशासन तथा खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट को देखते ही लकड़ी कारोबारी ड्राइवर व मजदूर सभी फरार हो गए। प्रतीत हो रहा है, कि वन निगम से कटान की लकड़ी जिस पर संख्या अंकित की गई है| विभाग की मिलीभगत से लाकर लकड़ी कारोबारी ने अपने घर पर ढेर लगा रखा था। प्राप्त सूचना के अनुसार लकड़ी कारोबारी अवैध रूप से लकड़ी कट्ठा कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बेचने का काम कर रहा था। गौरतलब है कि लकड़ी का ढेर लगा कर अवैध रूप से इस तरह से लकड़ी का कारोबार करना विभाग के बिना मिलीभगत के संभव नहीं हो सकता है ,कहीं ना कहीं विभाग भी संदेह के घेरे में है।


वन विभाग ने लकड़ी को कब्जे में लेकर अवैध लकड़ी से लदी ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक को रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया है, तथा आरोपी कारोबारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लकड़ी तस्करों के हौंसले इतने बुलंद हैं, कि लगातार कार्रवाई के बाद भी लकड़ी तस्कर बेखौफ होकर तस्करी का धंधा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि अपराधी के घर से अवैध लकड़ी को बरामद कर तथा ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक को मय लकड़ी रेंज परिसर लाकर सीज कर दिया गया है,और आरोप अपराधी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है, कि वन निगम से लकड़ी लाई गई है ,जिसकी जांच की जा रही है, जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


