हल्दूचौड़ निवासी विनय जोशी ने राज्य निशानेबाजी स्पर्धा में जीते 5 स्वर्ण पदक

हल्दूचौड़ निवासी विनय जोशी ने राज्य निशानेबाजी स्पर्धा में जीते 5 स्वर्ण पदक

स्थान :- लालकुआँ

रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी

लालकुआँ क्षेत्र के हल्दूचौड़ निवासी विनय जोशी ने राजधानी देहरादून में बीस वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण 1 सिल्वर पुरस्कार प्राप्त कर, लालकुआँ क्षेत्र सहित नैनीताल जिले का नाम रोशन किया है| इस शानदार जीत पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए, होनहार युवक के उज्जवल भविष्य की कामना की है, वही उनके परिवार के लोगों में भी खुशी का माहौल है।विनय जोशी 19 वर्ष के हैं, उन्होंने अपनी शिक्षा के साथ-साथ निशानेबाजी को भी समय देते हुए, उसमें अपना भविष्य ढूंढा है|

विनय जोशी का कई खेलों में पहले भी शानदार प्रदर्शन रहा है ,तथा उन्होंने कई चैंपियनशिप जीती हैं| विनय जोशी के अनुसार नौवीं कक्षा से ही उन्हें निशानेबाजी का शौक रहा और विद्यालय के माध्यम से उन्होंने कई स्पर्धा खेलो में प्रतिभाग किया,जिसमें उन्हें परिवार का पूरा सहयोग मिला, जिस कारण आज वह राज्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीते और आगे भी वह लगातार तैयारी कर रहे हैं , उनके द्वारा रोजाना अभ्यास भी किया जा रहा है, उनका सपना है कि भविष्य में अपने राज्य उत्तराखंड के साथ ही देश का नाम रोशन किया जा सके।