हरीद्वार ब्रेकिंग –  गैंगस्टर यशपाल तोमर पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा  

हरीद्वार ब्रेकिंग – गैंगस्टर यशपाल तोमर पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा  

स्थान – हरीद्वार

ब्यूरो रिपोर्ट

गैंगस्टर यशपाल तोमर पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखने वाला जिला प्रशासन अब उसी पर शिकंजा कसने लगा है। यशपाल तोमर के एक ओर रिश्तेदार की करोड़ों की बेशकीमती जमीन को कुर्क करने के डीएम कोर्ट ने आदेश दिए हैं।

यह जमीन ज्वालापुर में जुर्स कंट्री के पीछे थी और यशपाल तोमर ने अपने रिश्तेदार के नाम खरीदी थी। एसटीएफ ने जांच कर पूरी रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश के बाद तहसीलदार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच कर कार्रवाई कर रही है।