पिथौरागढ़ में बदला मौसम का मिजाज़

पिथौरागढ़ में बदला मौसम का मिजाज़

स्थान –  पिथौरागढ़

रिर्पोटर – मनेश

कल रात से जारी बारिश ने एक बार पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बड़ा दी है। जनपद पिथौरागढ़ में भी लगातार बारिश जारी है।बारिश के कारण  ऊंचाई वाले स्थानों की  पहाड़ियों में बर्फ जमनी शुरू हो गई है।लगातार बारिश के कारण  ठंड बढ़ गई है। निचले  घाटी वाले इलाकों की बात करें तो सुबह से बारिश जारी है, जिससे आमजन के लिए आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश की वजह से निचले  घाटी वाले इलाकों में ठंड ने आमजन को गर्मी से राहत दी है, तो वहीं धारचूला मुंसियारी की उच्च हिमालय चोटियों पर बर्फबारी जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह महर का कहना है ,कि  मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा आज जनपद में ऑरेंज अलर्ट और कल येलो अलर्ट दिया गया है। सभी तहसीलों को मौसम का हाल देखते हुए सचेत रहने के निर्देश दिए गए हैं।