पिथौरागढ़ में स्वास्थ मंत्री से लगाई बीमार कमल दिप के इलाज की गुहार

पिथौरागढ़ में स्वास्थ मंत्री से लगाई बीमार कमल दिप के इलाज की गुहार

स्थान –  पिथौरागढ़

रिर्पोटर – मनीश

 कमल सिंह महरा का चिकित्सा उपचार जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में कराया गया| लेकिन ब्रेन स्ट्रोक सम्बन्धी गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने के कारण जिला अस्पताल से एस0टी0एच0 हल्द्वानी हेतु रैफर किया गया। एस0टी0एच0 हल्द्वानी में बैड न मिलने के कारण आपातकालीन परिस्थिति में मरीज को कृष्णा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेन्टर, हल्द्वानी(नैनीताल) में भर्ती कर आई0सी0सी0यू0 के गहन चिकित्सा कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी लगभग 10 दिन उपचार कराया गया| जिसमें आम जनमानस के सहयोग से जुटाई गयी लगभग रू0 3,05000-00 की धनराशि खर्च हो चुकी है।

परिवार की वित्तीय स्थिति अत्यधिक खराब होने एवं कृष्णा हॉस्पिटल का खर्च वहन करने में असमर्थ होने के कारण मरीज को कृष्णा हॉस्टिपल से एम्स, ऋषिकेश हेतु रैफर किया गया|जहॉं वह विगत 01 सप्ताह से एम्स, ऋषिकेश के छटवें तल में संक्रामक रोड वार्ड में भर्ती है| जिसके इलाज में प्रतिदिन रू0 05 से 10 हजार की धनराशि का खर्चा आ रहा है। कमल का गरीब परिवार इस खर्च को वहन करने में असमर्थ है| मा0 स्वास्थ्य मंत्री जी द्वारा उक्त प्रकरण में कमल सिंह महरा के स्वास्थ्य उपचार में वर्तमान समय तक व्यय हुई, धनराशि की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार के माध्यम से किये जाने का आश्वासन दिया गया|