

स्थान – हरिद्वार

रिर्पोटर – मनोज कश्यप

भारतीय किसान यूनियन रोड के सेकड़ो कार्यकर्ता तहसील हरिद्वार में पहुंचे| जहां उन्होंने प्रशासन से अपनी तमाम मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया| साथ ही तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए, तहसील परिसर में बैठकर धरना शुरू कर दिया| किसानों का साफ तौर पर कहना है, कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती, हम इसी तरह धरना प्रदर्शन करेंगे।भारतीय किसान यूनियन रोड के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के द्वारा पहले ही अवगत कराया गया था, की ज्ञापन दिया जाएगा|लेकिन ज्ञापन लेने के लिए कोई भी अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं है |हमारी मांगे हैं कि खाद्य आपूर्ति विभाग के द्वारा राशन वितरण में जो भी परेशानियां हो रही हैं ,उनको निपटाया जाए। किसानों का दाखिला खारिज नहीं हो पा रहा है| किसी भी दस्तावेज की नकल नहीं मिल पा रही है| विभाग के द्वारा कई भ्रष्टाचार के आरोप हैं ,जिसको हम अवगत कराने आए थे, इसमें अपना सुधार लाएं लेकिन यहां पर कोई भी सुनने वाला नहीं है|


वही बरसात के कारण हुए किसानों के नुकसान पर बोलते हुए कहा कि कई पेड़ों को भी नुकसान हुआ है ,और खेती से जुड़े किसानों को भी भारी बारिश के चलते और हवाओं के चलते खासा नुकसान उठाना पड़ा है |अगर प्रशासन के अधिकारी नहीं आते हैं ,तो हम अनिश्चितकाल के लिए धरना करेंगे और अगर हमारी बात नहीं सुनी जाती है, तो धरना इसी प्रकार जारी रहेगा| चाहे हमें जेल भी क्यों ना जाना पड़े, हम अपनी बातों को मनवा कर रहेंगे, किसान डरने वाले नहीं हैं।



