संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं की छात्रा की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में दसवीं की छात्रा की मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

स्थान – दिनेशपुर

रिर्पोटर – अजय कुमार

मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही 10वीं की छात्रा संदिग्ध अवस्था में मृत पाई गई। मृत्यु के सही कारणों का पता नहीं लग पाया। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शक्तिफार्म  निवासी शुभ्रांशु सरकार की 16 वर्षीय पुत्री खुशी पिछले दो साल से वार्ड नंबर सात हरि मंदिर के सामने स्थित अपने मामा उमेश नस्कर के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान मे वह गूलरभोज स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी।  छात्रा अपने मामा के घर बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में गिरी पाई गई। छात्रा को तत्काल रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर देर रात को छात्रा के माता-पिता व दादा व अन्य परिजन दिनेशपुर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद देर रात को ही पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। देर रात को मृतिका के दादा ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर घटना को संदिग्ध बताते हुए, मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने की मांग की है। थानाध्यक्ष विनोद जोशी का कहना है, कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता लग पाएगा।