
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


स्थान – खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर

रिपोर्ट – अशोक सरकार

खटीमा के पचपेड़ा क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह राणा ने खटीमा ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी पर बीते विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के दौरान बिना किसी सहमति और बिना टेंडर के पार्टी के व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए मनमाने तरीके से काम करने का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के पिता साधु सिंह नामधारी जो वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि हैं, उन पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि ब्लॉक प्रमुख ने टेंडर की रकम तथा स्वयं की फर्म के नाम पर भी रकम बिना किसी सहमति के तथा मनमाने तरीके से निकाली है। जिसमें उन्होंने कुछ लोगों के घर के सामने लाइट लगाकर, घर का आंगन पक्का करवाकर, घर व दुकान पर बेंच लगवा कर, घरों में पानी का नल लगवा कर, ग्रामीण क्षेत्र का पैसा शहरी क्षेत्र में और शहरी क्षेत्र का पैसा ग्रामीण क्षेत्र में खर्च कर व्यक्ति विशेष को वोट देने का आरोप लगाते हुए कुल 12 बिंदुओं पर जांच की मांग की थी।


जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा जांच समिति बैठाकर क्षेत्र में जांच करवाया गया। जांच कमेटी ने जांच के बाद जांच रिपोर्ट जिला अधिकारी सहित उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया गया। जिस संदर्भ में ब्लॉक प्रमुख को उच्च स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस मामले में क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि ब्लाक प्रमुख ने बिना किसी सहमति से और मनमानी तरीके से व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र में काम किया है। जिस संदर्भ में मेरे द्वारा जांच की मांग पर जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच कमेटी ने क्षेत्र का भ्रमण करके जांच की। जिनको बहुत सारी खामियां मिली, जिस पर उच्च अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी कर ब्लाक प्रमुख से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड विकास अधिकारी असित आनंद ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र राणा की 12 बिंदुओं की शिकायत पर जांच समिति द्वारा जांच कर जांच रिपोर्ट उच्च स्तर को भेज दिया गया है| तथा उच्च स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 सप्ताह के अंदर ब्लाक प्रमुख से जवाब मांगा गया है।कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष गुड्डू साहनी ने वर्तमान विधायक तथा मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना के साथ ही उन्होंने खटीमा ब्लाक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी के कार्यों की भी सराहना की। साथ ही उन्होंने बताया कि ब्लाक प्रमुख ने खटीमा क्षेत्र में आम जनता और गरीबों के हित में बहुत अच्छा कार्य किया है। ब्लाक प्रमुख पर गलत आरोप लगाए जा रहे है।


