रोते बिलखते रहे पीड़ित, टूटते रहे मकान, दुकान

रोते बिलखते रहे पीड़ित, टूटते रहे मकान, दुकान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के नौगवां ठग्गू गांव में एसडीएम तहसीलदार और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण कर बनाए गए, 5 मकानों व दुकानों को ध्वस्त किया गया । इस दौरान रोते बिलखते रहे पीड़ित परिवार चलता रहा ध्वस्तिकरण का बुलडोजर। पीड़ित परिवार घर का सामान लेकर इधर उधर भागते रहे । ध्वस्तिकरण की कार्रवाई से गांव में अफरा-तफरी मची गई ।

इस दौरान पीड़ितों और प्रशासन से हुई तीखी नोकझोंक। मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़। आपको बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में खटीमा प्रशासन द्वारा सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों व दुकानों को लगातार ध्वस्त किया जा रहा है। बीते दिनों मझोला गांव में ध्वस्तिकरण की कार्रवाई की गई थी। इसी क्रम में आज नौगवां ठग्गू में सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों व दुकानों को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त किया गया।

ध्वस्तीकरण की इस कार्रवाई से कई परिवार बेघर हो गए और अब खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। वहीं सरकारी तालाबों पर बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनवाड़ी केंद्र पर नहीं हुई कार्रवाई। एसडीएम के अनुसार संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है नोटिस। वहीं अब देखना यह होगा कि सरकारी तालाबों पर बने सरकारी स्कूलों व बिल्डिंगों पर भी बुलडोजर चलेगा या केवल गरीबों के आशियाने पर ही चलकर बुलडोजर थक जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

वहीं इस पूरे मामले में खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने बताया कि सरकारी तालाबों से अतिक्रमण हटाने का हाईकोर्ट से आदेश प्राप्त है इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है वहीं आज नौवां ठग्गू में पांच मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही हैं। अभी और भी सरकारी तालाबों पर अतिक्रमण है जो टूटना है। उन्होंने बताया कि सरकारी तालाबों पर जितने भी प्राइवेट और सरकारी बिल्डिंग बने हुए हैं सब टूटेंगे।