संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विकासखण्ड कार्यालय रामगढ़ का किया औचक निरीक्षण

संयुक्त मजिस्ट्रेट ने विकासखण्ड कार्यालय रामगढ़ का किया औचक निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- ललित जोशी

स्थान – नैनीताल

संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन द्वारा विकासखण्ड कार्यालय रामगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया। कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि एक कर्मचारी कार्यालय से बिना किसी पहले दी गई सूचना के और बिना अवकाश स्वीकृत कराये हुए अनुपस्थित है। जिस के लिए संयुक्त मजिस्ट्रेट ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी  को उक्त के संबंध में अग्रिम कार्यवाई के लिए पत्र  प्रेषित करते हुए अवगत कराया ।

इसके अतिरिक्त खण्ड विकास कार्यालय रामगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्यो, स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य योजनाओं का भी जायजा लिया| इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी और ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ से वार्ता कर रामगढ़ क्षेत्र में हो रही समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं योजनाओं का लाभाथिर्यो को समय लाभ दिये जाने के लिए त्वरित एवं समयबद्व रूप से कार्य किये जाने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किये जाने के निर्देश दिये गये।