
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- रोशन कोटनाला

स्थान – कोटद्वार

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न निर्माण योजनाओं को संचालित किए और अधिकारियों के साथ सरकारी भूमियों का स्थलीय निरीक्षण भी किया|


विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राज्य सरकार की भूमियों की जानकारी उपलब्ध कराने के उन्हें निर्देश दिए|विधान सभा अध्यक्ष ने प्रभारी उपजिलाधिकारी सहित तहसील के अधिकारियों के साथ जयदेवपुर सीगडडी, कौड़िया, काशीरामपुर, कुंभीचौड सहित विभिन्न स्थानों की सरकारी जमीनों का मुआयना किया|

उन्होंने कहा कि इन भूमियों पर क्षेत्र वासियों के लिए पार्क, जिम, रिसर्च सेंटर सहित विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य करवाने की उनकी मंशा है| जिससे कि लोगों को इसका लाभ मिल सके एवं सरकारी जमीनों पर कोई कब्जा भी ना कर सके| इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे|

इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने शिवराजपुर, मोटरढाक स्थित आकृति गौ आश्रम का भी निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने गायों को चारा खिलाया एवं आकृति गौ आश्रम की संचालिका सुषमा जखमोला से गौशाला की जानकारी ली एवं समस्याओं को सुना|



