
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – दीपक अधिकारी

स्थान- हल्द्वानी

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने पुलिस और प्रशासन के साथ आज हल्द्वानी शहर के स्पा सेंटरों में छापेमारी की | इस दौरान स्पा सेंटर में भगदड़ सी मच गई छापे के दौरान स्पा सेंटरो में काफी अनियमितताएं देखने को मिली।


टीम के पहुंचते ही कहीं युवातियां मौके से फरार हो गई महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के निर्देश पर दो स्पा सैंटरो में के चालान किये गए| लगातार स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य की शिकायतें मिलने पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि अब सरकार नई पॉलिसी लेकर आ रही है| जिसकी गाइडलाइन हमारे द्वारा सरकार को भेजी जा चुकी है|

जिसमें पुरुष की मसाज पुरुष द्वारा और महिला की मसाज महिला द्वारा की जाएगी, क्योंकि अक्सर यह देखने को मिलता है कि बाहर के अनैतिक कार्यों में लिप्त लोग उत्तराखंड आकर यहां की भोली भाली महिलाओं को गलत धंधे में शामिल कर रहे हैं| उन्होंने कहा कि आज तो हम केवल छापेमारी करके जा रहे हैं, लेकिन आगे इस पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी गलत धंधा करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।


