वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की जरूरत नहीं: मुरादाबाद डिविजन के एडीआरएम

वीरभद्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की जरूरत नहीं: मुरादाबाद डिविजन के एडीआरएम

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : अमित कंडियाल

स्थान  : ऋषिकेश

ऋषिकेश के वीरभद्र स्टेशन पर सुरक्षा की दृष्टि से एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। जिस पर मीडियाकर्मियों की ओर से पूछे गए सवालों का मुरादाबाद डिविजन के एडीआरएम का बेतुक जवाब सामने आया है। एडीआरएम निर्भय नारायण ने बताया कि “वीरभद्र स्टेशन संवेदनशील स्टेशन की श्रेणी में नहीं आता है, यदि पहले कोई घटना हुई है, तो कोई बात नहीं लेकिन ऐसे ही दो – चार बड़ी घटनाएं दोबारा होती है, तो सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।” एडीआरएम साहब के इस बयान से साफ तौर पर नजर आता है कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितना गंभीर है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एडीआरएम साहब को यात्रियों के साथ बड़े हादसा होने का इंतजार है, तब वह वहां सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था करेंगे।

गौरतलब है कि पिछले दिनों उक्त वीरभद्र स्टेशन पर किसी अन्य राज्य से आई हुई एक युवती ने कोतवाली ऋषिकेश पहुंचकर आपबीती बताई कि उसके साथ वीरभद्र स्टेशन पर सामूहिक रेप की घटना हुई है, हालांकि युवती के परिजनों ने किसी कारणवश पुलिस को तहरीर नहीं दी और वापस लौट गए। यदि ऐसे ही या इससे और भी बड़ी अप्रिय घटना भविष्य में दोबारा होती है तो बिना सीसीटीवी कैमरे के जांच कैसे मुमकिन हो पाएगी।

वही बात करें पिछले दिनों रुड़की स्टेशन अधीक्षक को मिले आतंकी संगठन के धमकी भरे पत्र की, तो उसमें रुड़की, हरिद्वार समेत ऋषिकेश स्टेशन को भी उड़ाने की धमकी पत्र में शामिल थी। बावजूद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और वीरभद्र स्टेशन आज भी बिना सीसीटीवी कैमरों के अचूक सुरक्षा को लेकर यात्रियों को यात्रा करवा रहा है।

वहीं ऋषिकेश के स्थानीय विधायक और वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उक्त स्टेशन का निरीक्षण किया जाएगा और मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां सीसीटीवी कैमरों की व्यव्स्था की जाएगी।