
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

केलाखेड़ा नगर पंचायत उपचुनाव में अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ। जहां मतदाताओं में अपने मत का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है।


बता दें कि कोर्ट के आदेश पर केलाखेड़ा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। जिसमें 5 प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं। वही उपचुनाव के लिए सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया। जहां प्रशासन द्वारा मतदान करने के लिए आने वाले मतदाताओं की सुविधाओं के लिए तीन भवन में 9 बूथ बनाए गए हैं।

वही मतदान के लिए आने वाले लोगों में अपने मत का प्रयोग करने के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है इस दौरान एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी ने बताया कि उपचुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा रहा है।


