लक्सर तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस पर आई शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण   

लक्सर तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस पर आई शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण   

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान – लक्सर

लक्सर तहसील मुख्यालय पर आयोजित तहसील दिवस पर  शिकायतें आई| इनमें अधिकांश चकबंदी विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित थी | तहसील दिवस में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुई एसडीएम गोपाल राम ने बताया कि कुल 25 शिकायतों में से आधा दर्जन से अधिक शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया |

जबकि शेष शिकायतो को सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के आदेश दिए गए हैं| एसडीएम ने कहा कि तहसील दिवस का मुख्य मकसद फरियादियों की समस्याओं  त्वरित  निराकरण कराना है| इसके सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि निरंतर अपने विभागों से सम्बंधित समस्याओं को समय रहते निस्तारित करते रहे|

इस मौके पर तहसीलदार मुकेशचन्द रमोला ने कहा कि तहसील दिवस में आई शिकायतो को गम्भीरता से लिया जाएगा | राजस्व विभाग से समन्धित सभी शिकायतों पर राजस्व निरीक्षक को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिये गए है| हालांकि कई फरियादियों ने शिकायतों पर कोई कार्रवाई न होने के आरोप।भी लगाए है| इस मौके पर कई विभागों के अधिकारियों ने शिरकत की|