
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश से साइकिल यात्रा पर निकले सुंदरम मीणा के आज खटीमा पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में उनके साहसिक कार्य हेतु फूल माला पहनाकर उनका स्वागत सम्मान किया गया तथा उनका हौसला अफजाई किया गया। वहीं प्रतिनिधियों तथा समाज सेवियों ने उनके इस कार्य की सराहना भी की। वहीं सुंदरम मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा शुरू की गई यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करना है


साथ ही देश के बच्चों और नौजवानों को वृक्षारोपण करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उत्तराखंड के 13 जिलों में होते हुए हिमाचल, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान एवं देश के विभिन्न राज्यों से गुजर कर दिल्ली पहुंच कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर समाप्त होगी। इस दौरान विभिन्न स्कूलों एवं पार्कों में वृक्षारोपण भी करते जाएंगे साथ ही रास्ते में पड़ने वाले हर पड़ाव पर तुलसी के पौधे भी वितरित करेंगे।


