
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -मनिष

स्थान -पिथौरागढ़

माननीय विधायक श्री मयूख महर जी एवं जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में सहकारी बैंक के कार्यालय में पहुंचकर पीड़ित युवाओं को न्याय दिलाने हेतु प्रदर्शन किया एवं जांच अधिकारी से मुलाकात कर उनसे कहा की सहकारी बैंक में चतुर्थ श्रेणी के पदों में भर्ती के नाम पर हुए घोटाले की एस आई टी जांच होनी चाहिए , सभी अभ्यर्थियों को बुला कर उनसे पूछ ताछ की जाए, जिन लोगो से नौकरी के नाम पर मोटी मोटी रकम वसूली गई है उनको उनका पैसा लौटाया जाए, पूर्व से कार्यरत कर्मियों को वरीयता दी जाए, सहित अन्य समस्याओं को लेकर कहा गया।


विधायक महर द्वारा कहा गया की जिस तरह से एक बहुत बड़ा घोटाला हुआ है जिसमे नियुक्तियां उनकी हुई जिन्होंने लाखों रुपए दिए या तो भाजपा के नेताओं की पत्नी या परिवार जनों को भर्ती किया गया जो सरासर गलत है।

जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा में पहुंच चुका है ,गरीबों के खून पसीने की कमाई खुले आम डकारी गई जिसमे खुद मंत्री तक लिप्त है, इस तरह भाजपा ने अपना युवा विरोधी चेहरा दिखाया है।


कहा गया की अगर इसकी एस आई टी जांच और अन्य मांगे पूरी हो और युवाओं को न्याय मिले।उनके साथ यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेन्द्र महर, सहकारिता ब्लॉक निदेशक होशियार लूंठी, महेंद्र लूंठी,हयात चंद,भुवन पाण्डेय,ललित बिष्ट,गौरव महर,शुभम बिष्ट,प्रदीप थापा,भुवन जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



