हल्द्वानी शहर के अंदर सील होने के बावजूद भी अवैध रूप से किया जा रहा है निर्माण प्रशासन को दिया जा रहा है धोखा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

हल्द्वानी के अंदर लगातार जिला प्राधिकरण विभाग के द्वारा अवैध रूप से चल रहे निर्माण को सील किया जा रहा है 1 माह पूर्व रामपुर रोड गली नंबर 2 में एक महिला का बिना नक्शा पास कराए और नजूल की भूमि पर दुकान और मकान बनाया जा रहा था जिसके बाद जिला विकास प्राधिकरण विभाग के द्वारा उसको सील किया गया जहां महिला के द्वारा प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों के साथ बदसलूकी की गई जिसके बाद मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे थे

वहीं जिला प्राधिकरण विभाग के द्वारा इस को सील कर दिया गया था जहां उसके बाद उस महिला के द्वारा लगातार कई नेताओं और मंत्रियों के फोन प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों को कर आए और महिला के द्वारा धरने पर बैठने कीधमकी दी गई लेकिन प्राधिकरण विभाग ने अपनी कार्रवाई पूरी की लेकिन सूत्र बताते हैं कि किसी ना किसी की मिलीभगत से हाई प्रोफाइल मामला जो की गली नंबर 2 का है वहां अवैध रूप से फिर काम शुरू कर दिया गया है

जबकि वह सील है किस की मिलीभगत से काम हो रहा है उस जगह क्या प्राधिकरण विभाग उस महिला से डर गए या केवल खानापूर्ति की गई थी या लगातार प्राधिकरण विभाग विभाग के चक्कर काट रही थी क्या प्राधिकरण विभाग के अधिकारी उस महिला से डर गए या किसी नेता का दवा प्राधिकरण विभाग के ऊपर है

जो सील होने के बावजूद ना हाईप्रोफाइल मामला होने के बाद पुनः काम उस जगह प्रारंभ हो गया अब देखने वाली बात हो गई क्या यह प्राधिकरण विभाग की मिलीभगत है या फिर किसी नेता का दबाव या प्राधिकरण विभाग के आला अधिकारी नेताओं के दबाव में करते हैं काम