
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -ललित जोशी

स्थान -नैनीताल

जनपद नैनीताल की सड़कों पर आवारा मवेशियों ने डेरा डाल रखा है।
कई बार तेज गति से वाहन चालक इनसे टकराकर हादसे का शिकार हो जाते हैं।
दुर्घटना में घायल मवेशी की तड़प की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता। अब इन पशुओं की सहायता का बीड़ा टीम संकल्प ने उठाया है।


टीम संकल्प ने जिले में घायल पशुओं की मदद का संकल्प लिया है। टीम का कहना है कि जहां भी काेई घायल और बीमार मवेशी देखेंगे उसकी मदद जरूर करेंगे। टीम के संयोजक चंदन लोधियाल ने बताया कि उनकी टीम की ओर से घायल गौ वंशीय को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही गौशाला भेजने का कार्य किया जा रहा है।

लोधियाल का दावा है कि उनकी टीम की ओर से अभी तक 60 से अधिक गौ वंश का उपचार करवाकर गौशला भेजा जा चुका है। बताया कि टीम नशे केखिलाफ भी अभियान चला रही है। टीम में उमेश मेहता अध्यक्ष हैं जबकि महेंद्र नयाल कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं।



