
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -ललित जोशी

स्थान -नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस महकमे में तैयारियां शुरु हो गई हैं।सुगम पर्यटन व सुरक्षित पर्यटन को लेकर मंडल के डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे ने नैनीताल पुलिस लाइन में पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस को कई टिप्स दिए।


इस दौरान डीआईजी डॉ नीलेश आनंद भरणे ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा ।
नैनीताल सहित कुमाऊं परिक्षेत्र में आने वाले सैलानियों के साथ अच्छा सा व्यवहार करें।
जिससे पुलिस की छवि खराब न हो। साथ ही सुरक्षा का भी इंतजाम करें ।
जिससे आने वाले पर्यटकों को पर्यटक स्थलों में घूमने की कोई परेशानी न हो।
उन्होंने सभी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को टिप्स दिये पर्यटक यहां से खूबसूरत यादों को ले जायें।डीआईजी भरणे ने कहा सभी पुलिस चौकियों में समस्त पर्यटक स्थलों की जानकारी से संबंधित पंपलेट छपवाकर रखें ।

जिसमें क्षेत्र के समस्त होटल संचालकों व टैक्सी संचालकों के नामो की लिस्ट चस्पा हो ।
ताकि किसी भी पर्यटक को असुविधा ना हो।डीआईजी डॉ भरणे ने पुलिस अधिकारियों को सम्बोधित कर कहा नैनीताल का नाम विश्व में प्रसिद्ध है । छोटी छोटी बातों को लेकर पर्यटकों के साथ बहस हो जाती है । यह बात आगे तक जाती है। यह अच्छा सन्देश नही है।


