
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

लक्सर ओर पथरी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉलियां चोरी करने वाले गैंग के एक सदस्य को
गिरफ्तार कर लिया,है — जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया एक ट्रैक्टर व तीन ट्रॉलियां बरामद कर ली हैं।


सीओ लक्सर बहादुर सिंह चौहान ने बताया कि पिछले कुछ समय से लक्सर व पथरी थाना क्षेत्र में किसानों के ट्रैक्टर व ट्रॉली चोरी की कई घटनाएं हुई थी। इनके मुकदमे दोनों थानों में दर्ज थे। इनके खुलासे के लिए लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट व एसओ पथरी रविंद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाई गई थी। इसमें रुड़की एसओजी टीम की भी मदद ली गई थी। टीम ने सुरागरसी के बाद चोरी करने वाले दोनों युवकों की शिनाख्त कर ली थी।

इनमें एक आरोपी जमाल पुत्र रिफाकत निवासी रतनपुर, थाना बहादराबाद का टीम ने सुबह करीब चार बजे उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके साथी तौसीफ पुत्र नवाब निवासी बोड्डाहेड़ी (पथरी) के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गया। बताया कि गिरफ्तार आरोपी जमाल से हुई पूछताछ के बाद उसने अलग अलग घटनाओं में एक ट्रैक्टर व तीन ट्रॉलियां चोरी करने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर टीम ने ट्रैक्टर व तीन ट्रॉलियां भी कब्जे में ले ली हैं।


