शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -अशोक सरकार

स्थान -खटीमा

उधम सिंह नगर जनपद के खटीमा शहर में दूसरे दिन भी तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहा। आपको बता दें

कि इन दिनों पूर्णागिरि मेले में आवाजाही तथा पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था काफी प्रभावित हो रही है जिस को ध्यान में रखते हुए दूसरे दिन भी नगर में जाम से निजात दिलाने को लेकर प्रशासन ने नगर के विभिन्न मार्गो पर अतिक्रमण हटाया। वहीं सड़क पर सामान फैलाने वाले दुकानदारों, ठेला, फड़ व्यवसायियों तथा नियम विरुद्ध चलने वाले वाहनों के चालान भी काटे। साथ ही प्रशासन की लगातार कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में काफी अफरातफरी का माहौल देखने को मिला।

वहीं मीडिया से रूबरू सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पूर्णागिरि मेले की वजह से श्रद्धालुओं का लगातार आना-जाना जारी है। वहीं व्यवसायियों और दुकानदारों की अव्यवस्था से तथा सड़क पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बनी रहती है। इसलिए अतिक्रमण हटाने और चालान की कार्रवाई की जा रही है जिससे आने जाने वाले यात्रियों और आम जनता को कोई दिक्कत ना हो। वहीं उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगा।