मंत्री बनने के बाद सौरभ बहुगुणा का हल्द्वानी आगमन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

अपने एक दिवसीय नैनीताल जिले के दौरे के दौरान, उत्तराखंड की धामी सरकार में सबसे युवा केबिनेट मंत्री, सौरभ बहुगुणा का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी पहुचने पर ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया । वही प्रथम बार हल्द्वानी पहुचे पर अपना जोरदार स्वागत देख केबिनेट मंत्री, सौरभ बहुगुणा गदगद नजर आए वही सौरभ बहुगुणा ने मुख्यमंत्री, पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी के द्वारा उनको को जिन जिन विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है

उन सभी विभागों के द्वारा उत्तराखंड के दूरस्थ स्थानों पर रोजगार उपलब्ध कराए जा सकते है और उनका लक्ष्य ये ही रहेगा कि पहाड़ के पलायन को कैसे रोका जा सकता है किस तरह इन विभागों के जरिये रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है । वही युवा केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों के साथ उनकी तरफ से लगातार बैठक की जा रही है और निश्चित तौर पर किसी भी अधिकारी के द्वारा कार्य को लेकर कौताही नही बरती जाएगी । और जो अधिकारी कार्य नही करेंगे उन सभी पर कार्यवाही होना सुनिश्चित है ।