ग्राफिक एरा भीमताल विधार्थियों द्वारा किया गया रामायण गाथा मर्यादा का मंचन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर -ललित जोशी

स्थान -नैनीताल

सरोवर नगरी नैनीताल में श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में नवरात्र पर्व पर यहाँ राम सेवक सभा मैदान में ग्राफिक एरा भीमताल के विद्यार्थियों द्वारा रामायण -” गाथा मर्यादा का सुंदर मंचन किया गया।

उक्त जानकारी राम सेवक सभा के मीडिया प्रभारी डॉ ललित तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया

ग्राफिक ऐरा यूनिवर्सिटी , भीमताल के द्वारा जो रामायण गाथा का
मंचन किया गया उसमें राम की भूमिका निभाने वाले पात्र मोहित नेगी, लक्ष्मण के पात्र प्रतीष वर्थवाल, सीता की पात्र ईशा कन्याल, रावण के पात्र पवन , मेघनाद के पात्र भानु प्रताप व हनुमान के पात्र अमन असगोला द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गयी।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन से अधिक छात्रों द्वारा विभिन्न किरदारों का अभिनय मंचन किया गया।रामायण गाथा मार्यादा का पूरे रामायण के मुख्य झलकियों को एक संगीतमय प्रस्तुति के साथ दिवस तिवारी के निर्देशन में छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसे नैनीताल के जनता ने काफी उत्साहपूर्वक देखा व खूब सराहा।इस मौके पर महासचिव जगदीश बवाड़ी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।