
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर -जसवीर सिंह

स्थान -लकसर

लक्सर क्षेत्र के छह केंद्रों पर भारी सुरक्षा के बीच राज्य लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा कराई गई। लेकिन इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की उपस्थिति बीस फीसदी से भी कम रही, जबकि 80 प्रतिशत परीक्षार्थी केंद्रों तक ही नहीं पहुंचे। हालांकि परीक्षा देने वाले युवाओं ने प्रश्नपत्र को अच्छा बताकर सेलेक्शन की उम्मीद जताई।


रविवार को प्रदेश भर में राज्य लोक सेवा आयोग की प्री परीक्षा का आयोजन किया गया था। लक्सर में भी कुल छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रविवार सुबह 8 बजे निर्धारित समय के अनुसार सभी केंद्रों पर परीक्षा शुरू कराई गई। परंतु इसके लिए आवेदन करने वाले अस्सी फीसदी से भी ज्यादा लोग परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। लक्सर के केवी इंटर कॉलेज मे 710 को परीक्षा देनी थी। यहां कुल 125 ने परीक्षा दी, बाकी 585 गैरहाजिर रहे। मोंटफोर्ट चिल्ड्रेन एकेडमी में 540 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 104 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 436 केंद्र पर नहीं आए। कृषक इंटर कॉलेज रायसी में 480 में से 92 ही परीक्षा देने पहुंचे, बाकी के 388 अनुपस्थित रहे। रायसी के ही हर्ष पीजी कॉलेज में 700 परीक्षार्थियों को आना था, पर यहां भी 134 ने परीक्षा दी, जबकि 566 परीक्षार्थी नहीं आ सके। लक्सर के गर्ग डिग्री कॉलेज में पंजीकृत 710 में से 142 ही परीक्षा केंद्र पहुंचे, जबकि 568 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। जमदग्नि पब्लिक स्कूल में 500 परीक्षार्थियों को आना था। परंतु वहां भी महज 98 ने परीक्षा दी और बाकी के 402 गैरहाजिर रहे।

