आज से 11 अप्रैल तक मां जगदंबा के नौ स्वरूपों की होगी उपासना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

यानी 02 अप्रैल शनिवार से मां जगदंबा की उपासना का पावन पर्व नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक रहेगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाएगी।

नवरात्रि का महापर्व देश भर में काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। मां दुर्गा को सुख, समृद्धि और धन की देवी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है

कि नवरात्रि के दौरान उपवास रखने और पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों पर प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

नवरात्रि के दिनों में लोग अपने घर में अखंड ज्योति जलाते हैं और इन नौ दिनों में मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में कलश स्थापना का भी विधान है।

अब नवरात्रि के शुरू में सिर्फ एक ही दिन बचा है। बाजारों में भी नवरात्रि की खरीददारी के लिए काफी भीड़ लगने लगी है, बाजार में नारियल,फल,देवी की मूर्ति और श्रृंगार के सामान खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही तो वहीं कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।