मुकदमा दर्ज नही किया तो होगी कार्यवाही

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक कुकरेजा

स्थान – रूद्रपुर

उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने जनपद के अधिकारियों संग रूद्रपुर की पुलिस लाइन सभागार में क्राइम बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को अपराध पर लगाम लगाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, इनामी और वांछित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को उन्होंने सम्मानित भी किया… एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने चार्ज संभालने के बाद गुरुवार को जनपद के अधिकारियों संग पहली क्राइम बैठक ली.

इस दौरान जनपद के तमाम एडिशनल एसपी, सीओ, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और यातायात अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में एसएसपी ने अभी अधिकारियों को सड़क हादसे रोकने, अपराध कम करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी थानाध्यक्षो को इनामी बदमाशो के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए… उन्होंने कहा कि किसी भी थाने में पीड़ित के प्रति पुलिस कर्मियों का व्यवहार ठीक नहीं होगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करने में हिला हवाली की गई तो संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संबंधित थाना कोतवाली का स्टाफ यातयात को लेकर सुबह 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक और शाम पांच बजे से साढ़े 7 बजे तक यातायात को दुरुस्त करेगी।