
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

बीती शाम ग्राम बन्ना खेड़ा मार्ग स्थित विक्रमपुर मोड़ पर मजदूरों से भरी ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे पलट गई थी| ट्राली में सवार दो महिला श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई| जबकि 53 से अधिक श्रमिक घायल हो गए। सभी घायलों को काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित सहोता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया| जहां आज सहोता हॉस्पिटल पहुंचकर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने कहां की जितने भी घायल हुए महिला या पुरुष उनका इलाज यहां पर चल रहा है| उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया| कि वह समय-समय पर आकर घायलों के दुख दर्द को जानेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी ओर से प्रत्येक घायल व्यक्ति को फल भी वितरित किए जाएंगे|


जिसका उन्होंने यहां के अपर पुलिस अधीक्षक को जिम्मा सौंपा उन्होंने कहा कि सोता हॉस्पिटल में हर प्रकार का इलाज चल रहा है| और यहां के चिकित्सकों की भी उन्होंने तारीफ की खासकर न्यूरो सर्जन गुरपाल सहोता जी की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि यहां पर उनके द्वारा देखा गया कि सब लोग ठीक है| ज्यादा कैजुअल्टी नहीं है| और जो ज्यादा घायल लोग हैं उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया है| उन्होंने परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है| कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे| ऐसी उनकी कामना है उनके आगमन पर पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से मुस्तैद नजर आया|


